तपस्या करने का भाव आपने रक्खा
प्रभु वीर के मार्ग पर चलने का स्वाद आपने चक्खा
तपस्वी के जयकारे से गूंजे धरती, गूंजे गगन
हे धन्य तपस्वी आपको नमन आपको नमन
मुश्किलों से भरी होगी राह आपकी
फिर भी नहीं डगमगगयी चाह आपकी
बढ़ते रहे आगे होके धर्म में मगन
हे धन्य तपस्वी आपको नमन
केवल अपना नहीं बढ़ाया नाम आपने
परिवार का भी बढ़ाया है मान आपने
गौरव महसूस करता है जिनशासन
हे धन्य तपस्वी आपको नमन
दुःख है की कर नहीं पाए सेवा आपकी
देख नहीं पाए तपस्या की यात्रा आपकी
पर आज सब मिलके करते है अनुमोदन
हे धन्य तपस्वी आपको नमन
चमकते रहे शासन में हीरे आपसे
दूर रहे हमेशा अँधेरे आपसे
आपकी निष्ठां, भक्ति और ढृढ़ता को वंदन
हे धन्य तपस्वी आपको नमन
आपके पार्ने की शुभ घडी है आयी
धोखा और डागा परिवार में खुशियां लायी
कहते है मिलकर भाई -भाभी जीजा और बहन
अरुणा बेन आपको शत शत नमन, शत शत नमन