Tuesday, November 24, 2020

लड़कपन के प्यार में..

 फिर से उस दौर से गुज़र के

कुछ हसीं लम्हे जिया करते है

उन दिनों को याद करके

आज भी मुस्कुरा दिया करते है


जब चुपके दोस्तों की आड़ में 

हम आपको देखा करते थे

खिड़की पे खड़े रहके आपकी 

एक झलक का इंतज़ार करते थे


सामने आकर दूर चले जाते

उनके बारे में सोचके शर्माते

नज़रें मिल जाती गलती से

अपनेआप ही लैब मुस्काते थे


जहां सब उनसे गले मिलते

हम हाथ पकड़ने को तरसते

औरों से घंटों तक बातें होती

आपकी आवाज़ सुनने को तड़पते


एक अलग ही एहसास था

कुछ अजीब सी खुमारी थी

जब दो दिल साथ हुए थे

उस लड़कपन के प्यार में


Sapna.. 


Wednesday, November 4, 2020

साथी..

सिर्फ आपका साया नहीं

साथी बनकर भी चलना है

बस आपको संभालना नहीं

खुद भी गिरकर संभलना है


मायने रखती है आपकी हँसी

अपनी ख़ुशी को भी पाना है

बनना है मुझे आपकी शक्ति

अपने वजूद को ना खोना है


सेवा करनी है आपके परिवार की

अपने परिवार को ना भूलना है

अच्छी यादों की हिस्सेदार भी

बुरे वक़्त को भी कुबूलना है


अपनापन तो मिलेगा ही

नफरत को प्यार से जीतना है

मेहेंगी तो होती है खुशहाली

सय्यम से उसे खरीदना है


नई राहों पे बनकर हमराही

हँसते गाते निकलना है

सिर्फ आपका साया नहीं

साथी बनकर भी चलना है


Sapna... 

Saturday, August 15, 2020

मैं अभी आज़ाद नहीं...

मेरे जनम पे आज भी
कई घरों में चिंता होती
भाई के आने पे खुशियाँ
मेरे आने की खबर भी नहीं

आज भी रास्तों पे मैं
बेखौफ निकल नहीं सकती
खुले घूमते भूखे भेड़िये
पैरों में मेरे बेड़ियाँ होती

शादी की रसमों के बाद
मेरी ही क्यों बिदाई होती
घर में सब है एक सामान
तो मैं ही क्यों सर ढकती

खाना बनाऊ, बच्चे संभालु
यही अपेक्षा मुझसे होती
ज़िम्मेदारियों के बोझ तले
इच्छाओं का मैं गला घोटती

मैं भी पढ़ना चाहती हूँ
सपने देख बढ़ना चाहती हूँ
मांगू नहीं खैरात कोई
मेहनत से पाना चाहती हूँ

नाम कमाना चाहती हूँ
गर्व कराना चाहती हूँ
अब रक्षा करवाना नहीं
मैं रक्षा करना चाहती हूँ

राहें चुननी है मुझे नई
अब होने है बदलाव कई
अभी तो हूँ कैद में ही
मैं अभी आज़ाद नहीं..

 Sapna.. 

Thursday, July 30, 2020

तेरी याद आई...

जब जब 'यारों दोस्ती' की धुन सुनी
तब तब ऐ दोस्त तेरी याद आई

जब सन्नाटे में बात करनी चाही
तब ऐ दोस्त तेरी याद आई 

जब खुशियां बेज़ार सी लगी
तब ऐ दोस्त तेरी याद आई

जब मायूस दिल ने झप्पी मांगी 
तब ऐ दोस्त तेरी याद आई 

जब ज़िन्दगी बेजान सी लगी
तब ऐ दोस्त तेरी याद आई

जब हर रिश्ते ने मांगी सच्चाई
तब ऐ दोस्त तेरी याद आई

जब दोस्ती की कहानिया सुनाई
तब ऐ दोस्त तेरी याद आई

जब जब होली, दिवाली मनाई
तब ऐ दोस्त तेरी याद आई

जब मशक्कत से जीत कमाई 
तब ऐ दोस्त तेरी याद आई

जब जान से प्यारी कोई चीज़ गवाई 
तब ऐ दोस्त तेरी याद आई 

मत पूछ ऐ दोस्त कब तेरी याद आई
जब जब महसूस की कोई भी ख़ुशी 
तब तब ऐ दोस्त, मुझे तेरी याद आई

Sapna... 

Tuesday, July 7, 2020

नई शुरुवात...

चल मिलकर ऐ यार मेरे
करे एक नई शुरुवात
चल आज ये वादा करे
अब ना छूटेगा साथ

हो परेशानी फिर कोई
करेंगे एक दूजे से बात
फिर कभी ना पहले जैसे
छोड़ेंगे हम तेरा हाथ

लोगों ने कोशिश तो की
पर उनकी क्या औकात
फिर ना सुनेंगे किसीकी
मानेंगे मन की बात

चलती रहे ये बातें यूँही
चाहे ना हो मुलाक़ात
सूखे इन बंजर दिलों पे
हो यारी की बरसात

अब कभी ना आएँगी दूरी
चाहे जैसे हो हालात
देखा है आँखों में तेरी
ये है हम दोनों के जज़्बात

चल मिलकर ऐ यार मेरे
करे एक नई शुरुवात
तोड़ दे अब सारी दीवारें
दे दे दोस्ती की सौगात

Sapna.. 






Monday, June 29, 2020

माँ..

हाँ माँ मैं तेरा बेटा हूँ...

तेरा आदर बहुत करता हूँ 
तुझसे प्यार भी मैं करता हूँ 
तेरी उस बेटी की तरह ही
तेरी परवाह भी मैं करता हूँ

तेरी बेटी बीदा हो गीई तो क्या 
मैं तेरा ख़याल रख सकता हूँ 
तेरी बहु घर आई तो क्या
मैं अब भी तेरा ही बेटा हूँ

ना दूर कर मुझे खुद से यु
तेरे ही शरीर का अंश मैं हूँ
जब छोटा था तब कहती थी
तेरे जीवन का सारांश मैं हूँ

कभी आंसू ना आँखों में आए
तुझे हसाता ख़याल मैं बनूँ 
कोई परेशानी ना तुझे सताए 
तुझे बचाती ढाल मैं बनूं 

तेरे मुँह फेरने से दर्द हुआ
चाहके भी बयान ना कर पाता हूँ
जब तू कहे मैं पराया हो गया 
तेरी कसम, जीते जी मर जाता हूँ 

कह दे मुझसे दिल की बातें 
तेरी बेटी बन ने मैं आया हूँ 
प्यार से मुझे अब गले लगाले  
तेरी गोद में सोने आया हूँ 

अब बस कर मुझसे रूठना 
मैं आज तुझे मानाने आया हूँ 
अलग कैसे रह सकेंगे हम भला  
तू जिस्म है मैं तेरा साया हूँ...

Sapna.. 






Saturday, May 30, 2020

आज...


आज मेरी ख़ुशी का राज़ ना पूछो
हंसी के रंगीन फवारे उड़ाने दो 

आज मेरी खामियों की गिनती ना पूछो 
उनके साथ मुझे मुकम्मल हो जाने दो 

आज मेरे गुस्से की वजह ना पूछो 
अपने अंदर सुकून से खोने दो 

आज मेरे आंसुओं का कारण ना पूछो
अपनी गोद में सर रख के रोने दो

आज मेरी गलातियों का हिसाब ना पूछो
निशब्द आपके पेहलू में सोने दो 

आज मेरी मंज़िल का पता ना पूछो 
खुदको भुलाके आपका होने दो 

आज मेरे प्यार की इंतेहा ना पूछो
जज़्बातों के ख़ज़ाने लुटाने दो

आज मेरी ज़िन्दगी की उम्र ना पूछो
बस इस बार मौत को गले लगाने दो


Sapna.. 

Tuesday, April 21, 2020

कुछ नहीं करते है...

आज ज़रा देर से जगते है
आँखों के प्यालों में नींद भरते है
चलो कुछ नहीं करते है

आज फासलों को दूर रखते है
एक दुसरे की आँखों में तकते है
चलो कुछ नहीं करते है

आज शब्दों को आराम देते है
ख़ामोशी के स्वाद को चखते है
चलो कुछ नहीं करते है

आज यादों में घूमने निकलते है
परेशानियों को खूंटी पे रखते है
चलो कुछ नहीं करते है

सबके लिए रोज़ ही जीते है
आज खुद को आगे रखते है
चलो कुछ नहीं करते है

Sapna.. 

Monday, April 20, 2020

Closure...

I do not love you anymore
Thoughts turn to you unwittingly
Is it my heart or my brain
Who is in need of a rigid closure? 

For I am happy where I am
And barely do I have expectations
Those that hinder my blissful life
Or pierce my soul to cause seizure

There is nothing that I really want
Only the need to be understood
Independence and resolution doesn't infer
That I can't be emotionally insecure

I know life is insanely uncertain
And all I have will one day go
It tumbles my plans upside down
But I refuse to give in to fear

You sure secured a special place 
One I thought that you deserved
 There's no room for even your thoughts
Detachment is my eternal cure

So dear brain, stop taking me back
To where I could not be myself
Where constant pain jabbed my heart
The grief of it, I no more endure. 


Sapna..

Saturday, April 18, 2020

Last time...

You were right in front of me 
But I could not touch you
I wanted you hug you so bad
That reality felt so cruel

The night outside was pleasant
Inside I felt icy, frozen and cold

How could you forget those laughs
The cries, the fights, the love
And the way our eyes talked

The times we spent together
Spiralled in my head continually
The pain my heart felt was new
Something I thought I'd never know

I tried to look calm and think straight
Tears rolled down as if not in control

This is it, is all you said 
Does that mean no talking to you? 
Or was it no more meeting?

Were you walking out of my life 
Just the way you entered?
I felt powerless then
and I feel helpless now

Did you not know how it felt
Were you unaware or just too tough

My heart shattered without noise
When you said have a good life. 
Would I ever have one without you? 
  
Without a word, I turned
Away from what my heart wanted
To what life had in store for me
Towards an ethereal eternity


Sapna.. 

The first time...

When you first walked me home 
I closed my eyes and let go
My arms were eager to hold you
Desperate to feel the warmth
That melted and moulded my heart

I put my ear on your chest
Felt beats of your heart resonate
In the room uninhabited 
The house was eerily silent
Affirming the absence of its inmates

You held me close for the first time
And I wanted the moment to freeze 
Those soft lips gently touched mine
Don't know how to describe how I felt
Perhaps a mix of anxiety and daze

Assuming to have read my thoughts
You pulled back, looked into my eyes 
Comfortingly kissed my forehead
Gifting my soul unusual inner peace 

Don't know when I began to drift away
Gliding through feelings unknown
When our hands finally left each other
And I was walking out the empty place
Uncertain of our togetherness in future

I turned around to give a bleak smile
You did not smile back or say a word
And quietly just walked inward
I knew not that you were doubtless
That I would be with you till the end

Sapna.. 

Friday, April 17, 2020

जिया ही नहीं..

यूँ ही कैसे गुज़र गयी तू ऐ ज़िन्दगी
हमने ठीक से तुझे जिया ही नहीं

जज़्बातों की चाबी तेरे हवाले 
तू ही खोले ख़ुशियों के ताले
हाथों से इतनी जल्दी क्यूँ फिसले
हमने महसूस कुछ किया ही नहीं

प्यार भरा हर दिल में यहाँ
उसने यहाँ बड़ा दर्द भी सहा
चोट को खुला छोड़ गई कहाँ
हमने ज़ख्म अपना सिया ही नहीं

ताकत को यहाँ बहुत गुरूर
सबको है बुलंदी का सुरूर
कामयाबी से अब कर ना दूर
हमने इस मै का घूँट पिया ही नहीं

सुबह की धूप सी गुनगुनी
छोटे छोटे लम्हो से तू बुनी
हज़ारों बार कही और सुनी
अफ़सोस के फिर भी... 
हमने जी भर के जिया ही नहीं

यूँ ही कैसे गुज़र गयी तू ऐ ज़िन्दगी
हमने ठीक से तुझे जिया ही नहीं...

Sapna.. 

Wednesday, April 15, 2020

Once again...

Have faith, this will soon end 
Our lives will be normal once again

Mornings will start up early
We'll be back in race once again
Days will be spent orderly
Routine will set pace once again

Vehicles will honk blaringly
We'll be back on roads once again
Sky shall host clouds of dust
We'll get dose of smoke once again

Lunches will be short and quick 
Friendly talks will reduce once again
Responsibilities will be fat and thick 
Calories will be put to use once again

We'll return home worked and tired
Stress will shower once again
Vacations will be long desired
Hobbies will take cover once again

Leisure time will start to dwindle
And all will be formal once again
Little lovely gestures will rekindle
When our lives will be normal once again


Sapna.. 

Saturday, April 11, 2020

Waqt na mila..

Kabhi jaldi bhi utho toh zara
Sooraj ke naam karo apni subah
Khuli hawaaon ko mehsoos karke dekho
Jinhe mehsoos karne ko waqt na mila

Wo baksa rakha hoga almari mein
Jisme honge tumhare tohfe chupe
Un yaadon se mulaqaat karke dekho
Jinse milne ko waqt na mila

Paas Mein kahi hongi wo tasveerein
Lamhe jinme honge khushiyon bhare
Dobara un palon ko zara jeeke dekho
Jinhe jee ne ko waqt na mila

Khilono ka jab se saath hai choota
Bachpane se jaise naata toota
Aaj Bachpan ke khel khelke dekho
Jinhe khelne ko waqt na mila

Tv, phone, Internet se aise jude
Kitaabon se faasle badh gaye
Us kitaab ko aaj uthake dekho
Jise padhne ko waqt na mila

Dil ki chaah kaboo mein kaha
Yeh har cheez aazmaana chahe
Aaj Wo shauk poore karke dekho
Jinhe shuru karne ka waqt na mila


Sapna.. 

Tuesday, April 7, 2020

आसमान...

सन्नाटे भरी शाम थी 
रास्तों पे ना किसीका साया
हवाएँ करवटें ले रही
जैसे कोई चैन कि नींद सोया

अचानक बड़ी हलचल सी हुई
प्रकृति को झपकी से जगाया
शांत रहे से माहौल में
संपूर्ण अस्थिरता का बीज बोया 

बादलों कि गड़गड़ाहट हुई
उनका तो जैसे जी हल्का हुआ
सौम्य सी भाप से भर भर के
तूफ़ान का बोझ अब तक था ढोया

जिन्हे रौशनी कि आदत लगी थी 
उन आँखों को अंधेरों से मिलाया
डराती सी कड़कती बिजलियों ने
रात को चमक में डुबोया

प्यासी धरती पर बूंदें गिरी
अमृत जल को जी भरके पिया
धूप में खड़े खड़े तप रहे
पेड़ों को बड़े प्यार से भिगोया

जिन रूखे जिस्मों कि थी एकाकी
उन्हें नमी का एहसास दिलाया
दर्द की धूप में झुलसी पड़ी 
अनगिनत आत्माओं को धोया

जाने उसका दिल फूला ख़ुशी से 
या अम्बर का जैसे जी भर आया
अरसे बाद ऐसी बरसात हुई 
आज आसमान जैसे खुल के रोया


Sapna.. 

Tuesday, March 31, 2020

तेरी तारीफ में...

ये मुस्कान तेरे होंठों की 
मेरे हर ग़म को भुलाती है
ये धूप तेरी ज़ुल्फ़ों से छन्न के
मेरे दिन को रोशन बनाती है

ये आँखें तेरी चमकती सी
खूबसूरती का आईना दिखाती है
जब खुद पर मुझे संदेह हुआ
ये दिल की सच्चाई बताती है

ये हाथ तेरे कोमल से
मेरी पसंद का खाना बनाते है 
वक़्त जब जब मेरी परीक्षा ले
ये हाथ थामे होंसला बढ़ाते है

ये कदम तेरे मेरी ओर चले
ज़िन्दगी को खुशहाल बनाते है
मौसम चाहे जो भी हो
ये हर राह साथ निभाते है

ये चेहरा तेरा तस्वीर सा
रूह को रंगीन बनाती है
ये होना तेरा पास पास
मेरे होने को साकार बनाती है

क्या लव्ज़ हो तेरी तारीफ में
ये ज़ुबान मेरी कह नहीं पाती है
बस ये जान ले जान मेरी
तेरे बगैर हर पल जान जाती है


Sapna... 

Sunday, March 29, 2020

रह गया...

 हर जज़बात जता कर भी
कुछ अनकहा सा रह गया
पूरी कहानी सुनके भी
कुछ अनसुना सा रह गया

हर ख़ुशी का एहसास होके भी
कुछ ग़म सा अंदर रह गया
हर राज़ से परदा उठकर भी
कोई भेद सा छुपकर रह गया

हर आरज़ू पूरी होके भी
कुछ अधूरा सा रह गया
हर पल मुस्कुरा के भी
कुछ आँसू जैसा बह गया

सब कुछ मुट्ठी में होके भी
कुछ गुमशुदा सा रह गया
हर सुकून महसूस करके भी
एक सैलाब सा अंदर रह गया

सच्ची ख़ुशी की चाह में ही
दिल घाव के दर्द को सह गया
और हर रिश्ता धोखा दे कर भी 
ग़द्दार हमी को कह गया



Sapna.. 

Friday, March 20, 2020

शायद...

शायद तुमसे कभी ये कह ना पाऊ... 

की जब तुम जाने को निकलते हो 
तब तुम्हे रोकने को दिल करता है

जब तुम चुपचाप बैठे रहते हो 
तुम्हारी बातें सुनने को दिल करता है

तकलीफ होती है तुम्हे कोई तो 
उसे खुदपे लेने को दिल करता है

अपनी मुस्कराहट का हर हिस्सा 
तुम्हे देने को दिल करता है

परेशानियाँ घेरे तुम्हे तो तुमसे 
जगह बदलने को दिल करता है

अपने आंसू भूल के तुम्हारी 
ख़ुशी से बहलने को दिल करता है

हँसते हुए नहीं तुम्हे रोते हुए 
देखने को दिल करता है 

अपनी गोद में तुम्हे सोते हुए 
देखने को दिल करता है 

शायद कभी तुमसे ये कह ना पाउ
की तुम हो तो जीने को और 
तुम्हारे बिना ना होने को दिल करता है...


Sapna.. 

Saturday, February 29, 2020

मैं सोई...

अजीब सी तड़पन साँसों में
तमन्ना हो जैसे अधूरी सी कोई 
जाने किस की राह देखे
पलके मेरी रात भर रोई 

दिलासा दिया तस्वीर दिखा के
मन में जो थी बरसो संजोई
रिश्तों को निभाने हमने 
अपनी ही एहमियत खोई

ज़िन्दगी का बुखार सा था
लापरवाही में चिंता भिगोई
ख़ामोशी की गोली लेके  
सपनो में नींद डुबोई

 यादों को मोती बनाके
दिल ने थी खुशियां पिरोई 
हकीकत कड़वी सी लगे
अब धुंध में मैं खोई 

ले जा रहे थे मुझे कहाँ 
रोकने ना आया कोई
बाहर इतना शोर था फिर भी
सुकून की नींद मैं सोई

Sapna... 

Saturday, February 15, 2020

Auzaar...

Saathi rahi hu bachapan se
Milke saha pariksha ka vaar
Tab bhi Saath diya maine
Jab tumhe hua tha pehla pyaar

Milna chaha jab kamyabi se
Muqable mein kai ummeedvaar
Meri likhi khoobiyon se 
Jeet mein badal gayi haar

Mere shabdon ke taaqat ke aage
Kamzor padti har talvaar
Mere likhe vaadon ke dum pe
Banti girti har sarkaar

Mere syaahi ki likhawat se
Jaari hue kayi farmaan
Kitne choote aazaad hoke
Kitno ko mili phaansi kai baar

Mujhse kiye ek dastakhat se
Tootke bikhar jaate parivaar
Mujhse kiye ek dastakhat se
Desh aur dilon mein banti deewar

Main likhu kavitaayein hazaar
Main mil jaau har bazaar
Meri ehmiyat kam na samajhna
Main kalam, ek taqatwar auzaar



Sapna... 

Wednesday, February 12, 2020

Pehli nazar

Pehli nazar mein 
Tumse pyar na hua
Tu dost se badhke 
Mera yaar sa hua

Main peeti coffee
Tu chai ka pyala
Ek doosre ki pasand pe 
Kabhi vaar na hua

Main rehti ghar se bahar
Tu kuye ke mendak sa
Banaye kai dost naye 
Lekin tu gair na hua

Main toota dil liye bethi
Tu meri bakbak sunta
Rone diya jee bhar ke
Tab se parivaar sa hua

Mere raaz tujhse kehti
Tu mera dard samajhta
Dil khol ke hansaata mujhe
Patjhad ki bahaar sa hua

Main dagmag dagmag karti
Tu sambhal ke hai chala
Mujhe girne se bachaye
Tu meri deewar sa hua

Main khud pe shaq karti
Tu hi bharosa karta raha
Bade pyaar se mujhe nihaare
Nazron se ikraar sa hua

Hum tum jo milte nahi
Lagta kuch adhoora sa
Laaya tu hi acche din mere
Tu nayi sarkaar sa hua

Teri hi chaah mein ab jeeti
Khushfehmi ka zariya mila
Mann ko ek sukoon se bhare
Hafte mein itvaar sa hua



Sapna... 

Friday, January 24, 2020

Piya...

Aankhein teri kya bol gayi
Dhadkane daudi tez piya

Nishaan tere hi dikhne lage
Dil mera bana gaya reth piya

Bhool gayi rang roop apna
Bana tu mera rangrez piya

Mushkil hua jazbaat dabaana
Chup na saka koi bhed piya 

Dastoor-e-jahaan se bagaavat hui
Sadke mein tere dil pesh piya

Faaslon ne kai imtihaan liye
Chunotiyon ne badle bhes piya

Raahein humari judne lagi
Sabko ho gaya andesh piya

Himmatein di tere saath ne
Aur ishq bana parvez piya



Sapna...

Saturday, January 18, 2020

Aa... chal ghar chale

जहान की भीड़ से 
कुछ पल हो जाए परे 
मैं और तुम से हम बने
आ.. चल घर चले 

राज़-ऐ-दिल कहने से
दोनों में न कोई डरे 
दूरी से भी प्यार बढे 
आ.. दोनों बेबाक लडे

दिल खोल के नाचे 
कभी जी भर के रोए
बेसुरे बेख़ौफ़ गाते रहे 
आ.. हसी के बुलबुले बने 

ना कोई परखती नज़रें  
ना घुटे रिवाज़ों तले 
जज़्बातों का दरिया बना 
आ.. ज़रा गोते लगा ले 

बाल सफ़ेद हो भले 
हाथों की झुर्रियां बढे 
फिर ज़िन्दगी मिले ना मिले 
ये उम्र मेरी तेरे साथ ढले 
आ.. चल अपने घर चले... 



Sapna...

Tuesday, January 14, 2020

Ghar...

Darakht-e-bargad ki chaav mile
Apnepan se shakhayein pale
Sapno ko oonchi parwaaz mile
Ma baap ka ashirwad phale

Khushiyon ki khoj na karni pade
Muskaanein aangan mein bikhri mile
Guzre ghum ke badal kitne hi bhale
Haunsla-e-taakat kabhi na dhale

Khidkiyan dhoop ki ore khule
Deewaron mein roshni bhare
Sardiyon ki jab hawa chale
Razai ki narm garmahat mile

Har kamra alag tasveer lage
Yaadon ke jinme rang bhare
Saath ho toh ye nazara mile
Kai phulon ka chitrahaar bane

Khwahish thi meri aisa ghar bane
Har ehsaas ka jahaa manzar mile
Wo ghar har ghar ki misaal bane
Waha sabko ek doosre ka saath mile


Sapna...